Matter Aera का शानदार इलेक्ट्रिक बाइक स्टाइलिश लुक के साथ हुआ लॉन्च, मिल रहा 172KM का तगड़ा रेंज

Matter Aera Electric Bike – इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक और जबरदस्त एंट्री की है, मैटर (Matter) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक मैटर एरा को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। 

Matter Aera Electric Bike

यह बाइक अपने अनोखे फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ काफी चर्चा में है। 

इस Matter Aera बाइक को 1.94 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया है और इसे ऑनलाइन या शोरूम से बुक किया जा सकता है।

Matter Aera Electric Bike Battery & Motor

Matter Aera में लिक्विड कूल्ड बैटरी तकनीक दी गई है, जो IP67 रेटेड है। इसकी बैटरी एक सिंगल चार्ज में 172 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। इसके अलावा, बाइक की मोटर 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 2.8 सेकंड का समय लेती है, जो इसकी तेज रफ्तार को दर्शाता है। कंपनी का दावा है कि इसे सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर की खर्च पर चलाया जा सकता है।

Matter Aera Electric Bike Features

इसमें 7 इंच की स्मार्ट टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें नेविगेशन, राइड डेटा और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें OTA (Over The Air) अपडेट का सपोर्ट भी है। बाइक में ड्यूल डिस्क ब्रेक, ABS, ड्यूल सस्पेंशन सिस्टम, स्मार्ट पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसके सुरक्षा और आराम को बढ़ाते हैं। 

इसके साथ ही आपको की-लेस रिमोट लॉक/अनलॉक, लाइव लोकेशन और जियो फेंसिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स मैटर ऐप के जरिए कंट्रोल किए जा सकते हैं, जो बाइक को और भी स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली बनाता है।

Matter Aera Electric Bike Design

Matter Aera का डिजाइन बेहद आकर्षक और मॉडर्न है, जिसमें स्टाइलिश और मजबूत बॉडी के साथ शानदार फिनिश दिया गया है। बाइक में 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और हाइपरशिफ्ट ट्रांसमिशन है, जिससे राइडिंग का अनुभव और भी बेहतर होता है। यह फीचर इसे एक स्टाइलिश और इंटरैक्टिव राइडिंग अनुभव प्रदान करता है, जो इलेक्ट्रिक बाइक से अपेक्षित नहीं था।

Matter Aera Electric Bike Price & EMI

Matter Aera Electric Bike की कीमत 1.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसके अलावा, कंपनी 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी ऑफर कर रही है। EMI के बारे में बात करें तो आपको इस बाइक पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल सकता है, जिससे आप इसे आसान किस्तों में खरीद सकते हैं।

Scroll to Top